- Hindi News
- राजमार्ग निर्माण का विरोध, बायपास की मांग
राजमार्ग निर्माण का विरोध, बायपास की मांग
{ ऊन बुजुर्ग के ग्रामीणों ने सीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भास्करसंवाददाता | खरगोन
राजमार्गक्रमांक 26 के निर्माण की अधिसूचना जारी होने के बाद ऊन बुजुर्ग के ग्रामीणों ने सोमवार कलेक्टोरेट पहुंचकर विरोध किया। ग्रामीणों ने पुरातन नगरी रोजी- रोटी का हवाला देते हुए बायपास की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया एक माह में आपत्ति लगाने की बात कही है, लेकिन आपत्ति कहां लगाए, इसकी जानकारी नहीं दी।
कलेक्टोरेट में एसडीएम केके मालवीय को राजमार्ग प्राधिकारी प्रबंध संचालक मप्र सड़क विकास निगम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा गांव में 12वीं सदी की प्राचीन धरोहर है। पर्यटन को बढ़ावा देता है। मार्ग के दोनों ओर कई ऐतिहासिक मंदिर है। ग्रामीण व्यापार संचालित कर जीवन यापन करते हैं। राजमार्ग निर्माण हुआ तो लोगों का जीवन यापन मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा लोगों के हित धरोहरों को देखते हुए गांव के बाहर से बायपास बनाया जाए। इससे सैकड़ों लोग प्रभावित नहीं होंगे। ग्रामीणों ने कहा अधिसूचना में आपत्ति के लिए एक माह का समय दिया है, लेकिन आपत्ति कहां लगाई जाए। इसकी जानकारी नहीं दी है। इस दौरान सुनील वोरे, विनोद अग्रवाल, अभिलेष मंडलोई, सुनील पाटीदार, श्याम बावने, राजनारायण गुप्ता, गजेंद्र मंडलोई, गोपाल कानूनगो, रमन जोशी आदि मौजूद थे।
एसडीएम श्री मालवीय को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण।