पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधार नहीं देने की बात पर पीटा, चार लोग गिरफ्तार

उधार नहीं देने की बात पर पीटा, चार लोग गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | भग्यापुर

शराबके नशे में धुत चार लड़कों ने दुकानदार द्वारा उधार सामान नहीं देने की बात को लेकर प|ी बच्चे को पीट दिया। पुलिस से शिकायत के बाद सोमवार को चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

भगवानपुरा पुलिस के अनुसार राजेन पिता प्रेमजी, गजेन प्रेमजी, शांतिलाल पिता भाया राहुल पिता परलु ने रविवार रात 8 बजे भग्यापुर दुकानदार रमेश पिता सोमा से गाली-गलौज कर प|ी लड़के से मारपीट की। रमेश के सिर प|ी को पेट में चोट आई। रमेश ने बताया चारों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। रात 8.30 बजे भगवानपुरा थाना पर सूचना के बाद थाना प्रभारी एसएआर चौहान दल-बल के साथ पहुंचे। यहां आरोपियों के घर की तलाशी ली लेकिन नहीं मिले। रात 9 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे। सोमवार सुबह पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया है।

नशेमें करते हैं छेड़छाड़

ग्रामीणोंके अनुसार चारों आरेापी नशे में धुत आए दिन मारपीट स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करते रहते हैं। पुलिस कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत एसपी से करने की बात कही।