पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेदी प्रतिष्ठा : कलशारोहण एवं विश्व शांति यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब

वेदी प्रतिष्ठा : कलशारोहण एवं विश्व शांति यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको गांव में चल रहे वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में कलशारोहण एवं विश्व शांति महायज्ञ में बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा।

आर्यिका लक्ष्मीभूषण माता के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में भगवान महावीर को नवीन वेदी पर विराजमान करने का सौभाग्य मलकापुर (महाराष्ट्र) की शोभा किशोर कुमार बागड़े ने प्राप्त किया। शिखर पर कलशारोहण खंडवा के चिंतामण जैन ने किया। पं. राजेश जैन गंजबासौदा के निर्देशन में सुबह विश्वशांति महायज्ञ माताजी के प्रवचन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। भगवान को विराजित करने वाले परिवार बग्घी पर सवार होकर शामिल हुए। श्रद्धालु नृत्य करते भगवान की भक्ति करते चल रहे थे। पूरे निमाड़ के श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। विधि विधान से भगवान को विराजित किया। ध्वज दंड पर ध्वज देवेंद्र कुमार शाह भोपाल ने चढ़ाया। इससे पहले रविवार शाम को महाआरती करने वाले सौधर्म इंद्र परिवार रमेशचंद्र जैन लोनारा के घर से जुलूस निकाला गया। रात्रि में जय जितेंद्र महिला मंडल खंडवा द्वारा नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विजय जैन, आशीष जैन, विपिन जैन, वैभव जैन, अमित जैन, अजय जैन, बद्री मुकाती, रमेश पटेल ने सहयोग किया।

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में पूजन करते समाजजन।