किसान परिवारों को मिला बीमा क्लेम
चारकिसानों की असमय मौत के बाद किसान समूह बीमा योजना का इंतजार कर रहे परिवारों को 40-40 हजार के चेक बांटे गए। इंदौर स्थित एलआईसी ने आर्थिक सहायता राशि पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई। सोमवार को सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने परिजनों को चेक सौंपे। उल्लेखनीय है कि भास्कर ने 23 नवंबर को मुखिया की मौत के बाद बीमा राशि के लिए असहाय परिवार शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर संबंधितों ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। इसके बाद हरकत में आए विभागीय अफसरों द्वारा कार्रवाई के बाद पीड़ितों को न्याय मिला। भास्कर के इस सामाजिक सरोकार को लेकर पीड़ित परिवार सहित लोगों ने काफी सराहना की। पीड़ित किसान परिवार के सदस्यों ने कहा पिछले दो साल से सेवा सहकारी समिति इंदौर-खरगोन के दफ्तरों में दौड़ लगाकर थक चुके थे। भास्कर ने समस्या उठाई तो तुरंत कार्रवाई हुई।
इन्हेंमिले समूह बीमा योजना के चेक - सेवासहकारी समिति प्रबंधक रामकृष्ण पाटीदार ने बताया जानकीबाई पति संतोष पाटीदार, रेखाबाई पति मुकेश सराफ, चंदाबाई श्रीराम कुशवाह मंगतीबाई पति जगन पटेल को किसान समूह बीमा योजना की क्लेम राशि के चेक दिए गए। प्रत्येक को 40-40 हजार रुपए के चेक बांटे गए। दो साल से प्रकरण लंबित होने के कारण पीड़ित परिवार परेशान था। चेक वितरित करने समय समिति अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, जिला सहकारी प्रबंधक श्यामसिंह मंडलोई कर्मचारी उपस्थित थे।
पीड़ित किसानों के परिजनों को चेक सौंपते पदाधिकारी।
भास्कर इंपैक्ट
23 नवंबर को प्रकाशित खबर