पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवािर्षक परीक्षा शुरू

9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवािर्षक परीक्षा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह| कक्षानौवीं से 12 वी तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई। यह 13 दिसंबर तक चलेगी। वहीं प्राथमिक माध्यमिक शालाओं की प्रतिभा पर्व परीक्षा 15 दिसंबर को है। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी परीक्षाओं की व्यवस्थाओं में लगे हैं। प्राचार्य मनोहरलाल जैन ने बताया 9वीं से 11वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। महाविद्यालयीन स्तर के छात्र-छात्राओं पर सेमेस्टर परीक्षाओं का बोझ गया है। सभी संकायों के पहले, तीसरे पांचवें सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। बीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरु हो गई। परीक्षाएं 5 जनवरी तक चलेगी। ये परीक्षा तीन पाली में होगी। सुबह 7 से 10 कामर्स, 11 से 2 तक कला और दोपहर ढाई से साढ़े 5 तक विज्ञान संकाय की परीक्षा होंगी। प्रो. डॉ. मंगला ठाकुर ने बताया स्नातक परीक्षाओं में लगभग 2200 विद्यार्थी शामिल होंगे। स्नातकोत्तर परीक्षाएं 17 दिसंबर से शुरू हो रही है।