- Hindi News
- पांच मिनट तक सिर पर पड़ी बाल्टियां फिर भी लूटी डेग
पांच मिनट तक सिर पर पड़ी बाल्टियां फिर भी लूटी डेग
हजरतपीरानपीर-शीतला माता मेले के समापन अवसर पर सोमवार को डेग (लंगर) का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में हिंदू-मुस्लिम समाजजन पहुंचे। सिर पर जाेर-जोर से बाल्टियां लगने के बावजूद हजरत जमालुद्दीन शाह कादरी (हजरत पीरानपीर) के दीवानों ने हिम्मत नहीं हारी और जद्दोजहद कर डेग लूटी।
शाम 4.30 बजे आस्ताने पर जियारत के बाद डेग लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखने के लिए काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। करीब 5 मिनट बाद ही डेग का आयोजन खत्म हो गया। लोगों ने बाल्टियों से लूटा गया तबर्रूक (प्रसादी) एक दूसरे को बांटा। यहां हर साल परंपरा अनुसार डेग लूटने का सिलसिला चला रहा है।
मेले में आखिरी दिन डेग लूटने का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान भक्तों के सिर पर बाल्टियां पड़ी िफर भी उन्होंने डेग लूटी।
नपा ने कराई आतिशबाजी
मेलेमें शाम को नगर पालिका द्वारा आतिशबाजी कराई गई। हर साल मेले के समापन अवसर पर आतिशबाजी की जाती है। इस बार मेला 26 दिन के लिए लगा। सोमवार को डेग लूटने और आतिशबाजी के साथ ही मेले का समापन हुआ।
रात2 बजे तक उमड़ी भीड़
हजरतपीरानपीर मेले में रात 2 बजे तक भीड़ उमड़ी। सनावद के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे। करीब 250 से ज्यादा दुकानें और झूले सजे।