पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवल के लोगों का तहसील में धरना

गवल के लोगों का तहसील में धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनावद : ग्रामगवल के रहवासियों ने गणगौर घाट गांव के पशु हौज पर अतिक्रमण के विरोध में सोमवार दोपहर 12.30 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा को शिकायत में उन्होंने कहा गांव टोकलाय रास्ते पर कन्हैया पिता बंकट भारूड का कच्चा मकान है। यहां नुरू पिता नामदार द्वारा पक्का मकान बनाया जा रहा है। यहां से लोगों को खेत में जाने का रास्ता है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा ने कहा शिकायत मिली है। दूसरे पक्ष को स्टे जारी किया है। उसका पक्ष जानने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने 8 दिन में निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।