पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में पेयजल, तकनीकी शिक्षा और किसानों के मुद्दे छाएंगे

विधानसभा में पेयजल, तकनीकी शिक्षा और किसानों के मुद्दे छाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाका शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू होगा। जिले के विधायक ज्वलंत मुद्दे उठाएंगे। सत्र में पेयजल, तकनीकी शिक्षा से लेकर किसानों की समस्या गूंजेंगी। भीकनगांव जनपद के 60 गांवों में पेयजल समस्या कैसे दूर होगी, भगवानपुरा क्षेत्र में कृषि महोत्सव से कितने किसान लभान्वित हुए और महेश्वर क्षेत्र में सिंहस्थ 2016 के मद्देनजर किस तरह की पर्यटन सुविधाएं जुटाई जा रही हैं मुद्दे अहम होंगे। कांग्रेस के विधायकों ने जहां सदन को घेरने की तैयारी की है वहीं भाजपा के विधायक अपनी पुरानी मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे। खरगोन के लिए नर्मदा जल लाने का मुद्दा खास होगा। मुख्यमंत्री भी यहां दौरे में प्रमुखता से काम पूरा करने का दावा करके गए हैं।

सचिन यादव कसरावद विधायक

1. खादकी समस्या उठाएंगे।

2.अधूरीनहरों का मामला भी रखेंगे।

3.खराबहुई मिर्च फसल में किसानों को राहत की मांग रखेंगे।

4.ई-अटेंडेंसक्रियान्वयन पर सवाल करेंगे।

राजकुमार मेव महेश्वर विधायक

1. महेश्वरके लिए सिंहस्थ 2016 के लिए क्या सुविधाएं दी जाएगी।

2.सिंहस्थको लेकर क्या रूपरेखा तय की गई है।

3.महेश्वरमें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या प्लान है।

4.ऐसीकौन-सी योजनाएं शुरू होंगी जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

विजयसिंह सोलंकी, भगवानपुरा विधायक

1. क्षेत्रमें पाला मावठे से फसलें बर्बाद हुई है, प्रभावितों के लिए क्या योजना है।

2.कृषिमहोत्सव में लाखों रुपए लगे, कितने किसानों को लाभ मिला है।

3.सिंचाईकॉलोनी में रहने वालों की जानकारी मांगी जाएगी।

4.शासकीयभवनों में नियम िवरुद्ध रहने वाले लोगों पर क्या कार्रवाई होगी।

झूमा सोलंकी, भीकनगांव विधायक

1. भीकनगांवजनपद के 60 गांवों में नर्मदा नहर से पेयजल, सिंचाई कब शुरू होगी। अंजनगांव में नहर है। हमारा क्षेत्र सूखा है।

2.अपरवेदाबाई ओर नहर का निर्माण कब तक होगा। सिंचाई के लिए परेशानी हो रही है।

4.अपरवेदा,झिरन्या के बीच मार्ग वेदा डेम में चला गया है। घुमावदार रास्ता हो गया है। क्या विकल्प है िब्रज बनाने की मांग करेंगे।

5.भीकनगांवमें आईटीआई कॉलेज कब खोला जाएगा।

विधायकों ने यह उठाए प्रश्न

सवालों के जवाब भेजे हैं

^विधानसभाके शीतकालीन सत्र के लिए जो प्रश्न हमारे पास आए थे, उनकी जानकारी जुटाकर जवाब बनाए हैं। डाटा भेज दिया है। -नीरजदुबे, कलेक्