- Hindi News
- भूमि संरक्षण अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
भूमि संरक्षण अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
पीएमटीफर्जीवाड़े मामले में जेपी गोखले ने कलेक्टर को शिकायत कर भूमि संरक्षण कार्यालय खरगोन के सर्वेयर सुरेश बाबू पर कार्रवाई की मांग की है। सर्वेयर पर एसटीएफ ने कार्रवाई की थी। इसके लिए एसटीएफ ने कार्रवाई के लिए उपसंचालक कृषि रेवासिंह सिसौदिया को पत्र भेजा था। उपसंचालक ने पत्र भोपाल भेजा है।
शिकायतकर्ता गोखले ने बताया पीएमटी में सुरेश बाबू ने गलत तरीके से बेटे का एडमिशन कराया था। जांच के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई की है। इसमें कुछ दिन पहले एसटीएफ ने उन्हें गिरफ्तार किया था। कुछ दिन बाद सुरेश बाबू फिर कार्यालय पहुंचकर ड्यूटी कर रहे हैं। कार्रवाई के लिए एसटीएफ ने विभाग को पत्र भी भेजा था लेकिन विभाग ने कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने निलंबन विभागीय जांच की मांग की है। इस संबंध मंे उपसंचालक कृषि रेवासिंह सिसौदिया ने बताया पीएमटी फर्जीवाड़े मामले में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी सुरेश बाबू पर कार्रवाई के लिए एसटीएफ का पत्र मिला है। हमने संचालक कृषि भोपाल को पत्र भेजा है।
पीएमटी फर्जीवाड़े मामला में कलेक्टर को शिकायत