- Hindi News
- तत्कालीन एसडीएम के हस्ताक्षर की जांच के लिए भोपाल भेजी रिपोर्ट
तत्कालीन एसडीएम के हस्ताक्षर की जांच के लिए भोपाल भेजी रिपोर्ट
भगवानपुरामें दो साल पहले आंगनवाड़ी-सहायिकाओं की फर्जी नियुक्ति मामले में जांच टीम ने अफसरों कर्मचारियों के बयान लिए हैं। तत्कालीन एसडीएम जितेंद्रसिंह चौहान के हस्ताक्षर की जांच के लिए भोपाल रिपोर्ट भेजी है। मामले में तत्कालीन परियोजना अधिकारी शांति चौहान ने भी हाईकोर्ट से जमानत करा ली है। 46 आंगनवाड़ियों में फर्जी रूप से नियुक्ति मामले में जांच जारी है।
जांच अधिकारी बी.एस. बघेल ने बताया चयन समिति के तत्कालीन एसडीएम जितेंद्र चौहान, परियोजना अधिकारी शांति चौहान, जनपद सीईओ बी.एल. मालवीय, जनपद अध्यक्ष चंदरसिंह वास्केल, जनपद सदस्य सभापति दुर्गालाल के बयान हो चुके हैं। इसमें जनपद अध्यक्ष एसडीएम ने फर्जी हस्ताक्षर की बात कही थी। जांच अधिकारी ने जांच समिति की भारती अवास्या के दो बार बयान लिए। इसके बाद केस दर्ज किया था। पिछले महीने परियोजना अधिकारी ने हाईकोर्ट से जमानत कराई है। अब एसडीएम के हस्ताक्षर रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में 46 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के भी बयान होंगे।
कमिश्नर के पास है केस
नियुक्तिनिरस्त के बाद कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट में केस लगाया। हाईकोर्ट ने कमिश्नर के पास केस भेजा। कमिश्नर ने 16 सितंबर को सभी कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बाद दस्तावेज लिए हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया सभी लोगों के नियुक्ति सही तरीके से हुई है। फैसले का इंतजार कर रहे हैं।