पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के पास डिवाइडर पर चढ़ी कार, दंपती घायल

बस स्टैंड के पास डिवाइडर पर चढ़ी कार, दंपती घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके सौंदर्यीकरण के लिए बने डिवाइडर जानलेवा हादसों के सबब बन रहे हैं। इसके चलते रविवार देररात छह महीने में छठवां हादसा सामने आया। बस स्टैंड क्षेत्र के एक डिवाइडर पर कार चढ़ गई। इसमें दंपती को चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अंदरुनी चोट की बात कही। जानकारी के अनुसार रविवार रात 11.35 बजे निमाड़ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अधिकारी तुलसीराम पाटील कार (एमपी13सीए-2838) से प|ी के साथ इंदौर से शहर आए। अंधेरे के कारण कार गौर पेट्रोल पंप के सामने बने डिवाइडर पर चढ़ गई। कार के बोनट से ऑइल लीक होने लगा। आसपास के लोगों ने पाटील दंपती को बाहर निकाला। जिला अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने बताया डिवाइडर बहुत छोटे हैं। लंबे समय से इनकी पुताई धूल साफ नहीं की गई। रेडियम पट्‌टी भी नहीं लगी है।

यहां हुए हादसे

>चारमाह पहले यातायात थाने के सामने ट्रक डिवाइडर पर चढ़ था।

>दो माह भगतसिंह चौराहे के पास कार डिवाइडर से टकराई थी।

>एक माह पहले बावड़ी स्टैंड के पास डिवाइडर से टकराई थी कार।

>एक माह में पीजी कॉलेज के सामने सेंट्रल लाइट पोल से कार टकराई थी।

सीएम से की ट्रैफिक व्यवस्था की शिकायत

सूत्रोंके अनुसार डीआईजी ऑफिस जिला अस्पताल के सामने अव्यवस्थित ट्राफिक की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई। सोमवार को वरिष्ठ अफसरों के निर्देश के बाद एसडीओपी आरबी दीक्षित ने संबंधित शिकायतकर्ता से पूछताछ भी की। शिकायतकर्ता के अनुसार डीआईजी ऑफिस के सामने तांगा-ऑटो रोड पर खड़े रहते हैं। इससे जननी एक्सप्रेस, एम्बुलंेस समेत अन्य आनेजाने वाल को परेशानी होती है। वहीं विभिन्न मार्गों के गड्ढों पर भी बारिश के बाद पैचवर्क नहीं हुआ है। इससे भी छुटपुट हादसे हो रहे हैं।

निर्माण पर रहे सवाल

जानकारोंकी माने तो डायवर्सन रोड, खंडवा रोड, बिस्टान रोड, सनावद रोड आदि के डिवाइडरों के निर्माण में तकनीकी खामियां हैं। यहां पौधों का रखरखाव नहीं होने से क्रॉसिंग में परेशानी होती है। लंबे समय से धुलाई नहीं होने से दीवारों का रंग फीका पड़ गया है। कई खतरनाक स्थानों पर रेडियम पट्‌टी भी नहीं लगी है।

बस स्टैंड के सामने असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार।