पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य मार्ग सहित जगह जगह फैली है गंदगी

मुख्य मार्ग सहित जगह-जगह फैली है गंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों छात्रावास की बाउंड्रीवाल से सटे मुख्य मार्ग पर जगह-जगह लगे कूड़े-करकट के ढेर जनप्रतिनिधियों स्वच्छता से जुड़े लोगों को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

गांव का मुख्य मार्ग भगवानपुरा, पेनपुर, पिपलझोपा आने-जाने वाले राहगीर, वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांध कर निकल रहे हैं वहीं कार चालक शीशा चढ़ाकर निकलते हैं। ग्रामीण आशा गुप्ता ने कहा अन्यत्र गांव से आने-जाने वाले स्वच्छता के प्रति जागरुक लोग गांव की ऐसी हालत पर सवाल करते हैं। ग्रामीण भी जिम्मेदारों की उदासीनता से परेशान हैं।

25 नवंबर को क्रांतिकारी टंट्या मामा भील सेवा संस्थान अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जिला कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर सफाई व्यवस्था में सुधार का आग्रह किया था। शिक्षण संस्थानों के पास फैली गंदगी मुख्य मार्ग पर कचरे के ढेर से परेशानी हो रही है।

गांव में स्वच्छता सफाई रखने के प्रति नरेंद्र मंडलोई ने कहा कूड़ा-कचरा का स्थायी प्रबंधन होना चाहिए। युवा सफाई तो कर देते हैं लेकिन स्थायी रुप से माहौल जवाबदारी वाला नहीं बन पा रहा है। बालक उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल के आहरण अधिकारी केसी भालेकर ने कहा जल्द बैठक कर स्वच्छता सफाई के लिए उपाय करेंगे।

सरकारी स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास पड़ा कचरा।