- Hindi News
- गन्ना कटाई का परमिट नहीं मिला धरने पर बैठे किसान आैर मजदूर
गन्ना कटाई का परमिट नहीं मिला धरने पर बैठे किसान आैर मजदूर
मजदूरों ने धरना देकर अनुमति देने की मांग की।
भास्कर संवाददाता| कसरावद
सरवरदेवला स्थित जवाहरलाल नेहरु सहकारी शक्कर मिल में गुरुवार किसानों मजदूरों ने गन्ना कटाई के परमिट के लिए धरना दे दिया। मिल के अफसरों की समझाईश के बाद किसान धरने से उठे। किसानों ने प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाया।
गुरुवार दोपहर में बैठे किसान दिनेश पाटीदार, कपूरचंद पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, जयप्रकाश पाटीदार, सुखचंद शकुंतला पाटीदार ने बताया सुलगांव महेश्वर क्षेत्र के किसानों को मिल प्रबंधक गन्ना कटाई परमिट नहीं दे रहा है। किसान सेंधवा से मजदूर लेकर आए हैं। परमिट नहीं मिलने से मजदूरों को जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। जबकि काम कुछ नहीं हो रहा है। कई मजदूरों को एडवांस राशि दी है। गन्ना पर्यवेक्षक मनमानी कर रहे हैं। कुछ विशेष लोगों को परमिट जारी कर रहे हैं। परमिट नहीं मिलने से किसानों में रोष है। किसानों की माने तो कसरावद में 4 हजार महेश्वर में 2 हजार हेक्टेयर में गन्ना फसल है।
शक्कर मिल सरवर देवला
के प्रबंधक अरुण भाटी ने बताया भेदभाव का आरोप गलत है। गन्ना फसल पकने में कुछ समय बाकी है। 21 दिसंबर तक परमिट जारी करेंगे।