यात्रा निकाली, मंदिरों में कलश स्थापित
कलश यात्रा मुख्य मार्गों से निकली।
भास्कर संवाददाता|महेश्वर
नर्मदाघाट पर 10 फरवरी को होने वाले हिंदू संगम के लिए गुरुवार भवानी माता मंदिर से कलश यात्रा निकली। ढोल-ढमाकों के साथ निकली यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी है। धर्म रक्षा समिति ने भवानी माता मंदिर से कलश यात्रा निकाली। नर्मदा कलशों को हाथों में लेकर हिंगलाज माता मंदिर, श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, मल्हारगंज के श्रीकृष्ण मंदिर में स्थापित किए। स्थापित कलशों की रोजाना पूजा-अर्चना होगी। इससे हिंदू संगम के लिए आमजन की सहभागिता समरसता का भाव जगे। कार्यक्रम को लेकर चार बस्तियों में बांटा गया है। 52 मोहल्लों को मिलाकर धर्म रक्षा समितियों का निर्माण किया गया है। कलश यात्रा में तहसील कार्यवाह भूपेंद्र चौहान, सचिन शर्मा, महेंद्र यादव, मोनेश महंत, मधुसूदन चौरे, दिनेश खटोड़, चैतन्यगिरि महंत, जितेंद्र नेगी, मनोज पाटीदार, विक्रम पटेल, सत्येंद्र बंदूके, भीमा वर्मा आदि शामिल हुए।
पांचलाख लोग होंगे शामिल-समिति केसदस्यों ने बताया कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। पिछले दिनों संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में जलकोटि मार्ग स्थित खेत में भगवा धर्म ध्वज स्थापित किया था। साथ ही संघ के जिला कार्यवाह कैलाश आंवले अन्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल का मानचित्र भी तैयार किया है। इसमें विशेष रूप से आने-जाने, पार्किंग, बैठक व्यवस्थाएं हैं।