- Hindi News
- 2 हजार लोग बोले नहीं हो राजमार्ग निर्माण
2 हजार लोग बोले- नहीं हो राजमार्ग निर्माण
और इधर... कच्ची नहर में 300 और पक्की बनी तो 50 हेक्टेयर में सिंचाई
{किसानों ने जलसंसाधन विभाग पर 1 करोड़ 39 लाख की नहर में घटिया निर्माण का आरोप लगाया
भास्करसंवाददाता| भीकनगांव
इगरियाबांध से छिल्टिया तक करीब तीन किमी की नहर निर्माण में किसानों ने अनियमितता के आरोप लगाकर जांच की मांग की है। किसानों ने कहा कच्ची नहर में 300 पक्की में केवल 50 हेक्टेयर सिंचाई हो रही है। किसानों ने कहा पानी कहां गायब हो रहा है।
किसानों ने बताया एक साल पहले इगरिया पिकअप नहर की लायनिंग का कार्य शुरू हुआ था। एक साल में करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन कई स्थानों पर घटिया निर्माण से किसानों को फायदा नहीं मिल रहा है। पिछले साल कच्ची नहर के कारण 300 हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, लेकिन अब नहर निर्माण के बाद केवल 50 हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। कई स्थानों पर घटिया निर्माण के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। किसान रामचंद्र बारेला निशांत जायसवाल ने बताया कई सालों से किसानों को पानी मिल रहा है। नहर निर्माण के बाद पानी नहीं मिल रहा है। किसानों ने बताया नहर निर्माण में इंजीनियर से लेकर अधीक्षण यंत्री तक मिले हैं। कांग्रेस नेता अनिल जायसवाल ने कहा नहर निर्माण से किसानों की आस अफसरों ने निराशा में बदल दी है। किसानों ने जांच की मांग की है।
जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री वीपी भगोरा ने बताया निर्माण कार्य के बाद रकबा बढ़ना चाहिए। जांच कराएंगे। हम अंतिम छोर के किसान को पानी देंगे।
सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी कर राजमार्ग निरस्त डायवर्शन बनाने की मांग की।
नहर दिखाते हुए किसान। फाइल फोटो।
भास्कर संवाददाता| भीकनगांव
राजमार्ग26 के विरोध में अब लोग खुलकर सामने गए हैं। गुरुवार सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर राज्यपाल के नाम एसडीएम एसपी सिंह को ज्ञापन सौंपकर राजमार्ग निर्माण रोकने डायवर्शन रोड बनाने की मांग की है। इसके पहले दो हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए।
गुरुवार दोपहर 3 बजे सैकड़ों लोग गांधी चौक इकट्ठा हुए। प्रमुख लोगों ने घर-घर पहुंचकर लोगों के हस्ताक्षर कराए। इसके बाद लोगों ने बस स्टैंड, दर्जी मोहल्ला, झिरन्या रोड, छोटे चौराहे होकर रैली निकाली। रैली में सड़क निगम की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी। प्रशासन की तानाशाही नहीं चलेगी, डायवर्शन रोड बनाओ, प्रशासन होश में आओ जैसे नारे लगाकर