पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपास के कम भाव मिलने से किसान निराश

कपास के कम भाव मिलने से किसान निराश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिउपज मंडी में कपास की बंपर आवक हो रही है, लेकिन किसानों को उपज की लागत के अनुसार दाम नहीं मिल रहे हैं। कपास के दाम अभी 3800-4000 रुपए के बीच हैं। इससे किसान चिंतित हैं। निम्न स्तर की क्वालिटी अच्छी क्वालिटी के कपास के दाम में ज्यादा अंतर नहीं है। इस पर किसान को महज 200 रुपए अधिक मिल रहे हैं। गुरुवार को मंडी में 250 बैलगाड़ी कपास आया।

व्यापारी किसान लाेकेंद्र जैन के अनुसार कपास का बाजार मजबूत है, लेकिन किसान को जब तक उसकी लागत से ज्यादा दाम नहीं मिलेंगे तब तक वह अच्छा उत्पादन कैसे दे पाएगा। माैसम की मार के कारण हर बार फसल नुकसानी हो रही है। ऐसे में महज 4 हजार रुपए तक में कपास का बिकना किसान के लिए महंगा साबित हो रहा है।

कृषि उपजमंडी में कपास की बंपर आवक हो रही है।

तीन साल पहले मिले थे अच्छे दाम

किसानोंके अनुसार करीब 3 साल पहले किसानों को कपास के अच्छे दाम मिले थे। तब कपास साढ़े 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक गया था। इसका प्रमुख कारण कपास का इंडिया से बाहर भेजा जाना विदेश नीति के अनुसार बाहर का कपास इंडिया में नहीं लाना प्रमुख वजह थी, लेकिन बाद में नीति बदल गई और दोबारा कपास बाहर से आयात होने लगा। एेसे में देश के किसानों काे कम दाम ही मिल रहे हैं।