पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज 9 घंटे तक बंद रहेगा खंडवा इंदाैर सड़क मार्ग

आज 9 घंटे तक बंद रहेगा खंडवा-इंदाैर सड़क मार्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरटक्कास्थित रेलवे क्रासिंग सड़क से लगी पटरियों की मरम्मत के चलते शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खंडवा-इंदौर सड़क मार्ग बंद रहेगा। इस दौरान फाटक नंबर 274 पर सुधार कार्य होगा। वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

सेक्शन इंजीनियर एमके रब्बानी ने बताया मरम्मत का काम तय समयसीमा में पूरा करा लिया जाए इसलिए एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी करली। गुरुवार को रेलवे पटरियों के आसपास सड़क पर लगे डामर को खोदकर समतल कर दिया गया है। पुरानी पटरियों के स्थान पर लगने वाली रेलें,स्लीपर और फिटिंग्स को कार्य स्थल के पास एकत्रित कर लिया गया है। इसके लिए आवश्यक गिट्टी,चुरी आदि भी कार्यस्थल पर जुटा लिए गए हैं।

आज यह करेंगे

यह करें वाहन चालक

{सुबह नौ बजे से ही यहां गेट को बंद कर ट्रैक नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

{ट्रैक बदलने के दो दिन बाद गेट के बीच सड़क पर डामरीकरण कराएंगे।

{रेल यातायात प्रभावित हो इसलिए एक ट्रैक की मरम्मत करने के बाद ही दूसरे ट्रैक पर काम कराया जाएगा। जिस पर काम नहीं होगा उस ट्रैक से धीमी गति से ट्रेन निकाली जाएगी।

> बड़वाह की ओर से आने वाले वाहनों को मोरटक्का से होते हुए कोठी जाकर सनावद की ओर आना होगा।

> सनावद से वाहनों को मोरटक्का की तरफ से बड़वाह-इंदौर, ओंकारेश्वर की ओर निकाला जाएगा।

> इंदैार से आने वाली बसें भी इसी रूट से गुजरेंगी। छोटे वाहनों का भी इसी रूट पर दबाव रहेगा।

बदलेंगे 40 मीटर लंबा ट्रैक

रब्बानी के अनुसार मरम्मत के दौरान क्रासिंग से दोनों तरफ लगी करीब 40 मीटर लंबा ट्रैक बदला जाएगा। कार्य के लिए लगभग 50 कर्मचारियों की टीम पूरी तरह से तैयार है।

रेलवे ट्रैक पर डामर उखाड़ने का काम चला।