पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्टिविटी क्लब से कॉलेज विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरेगी

एक्टिविटी क्लब से कॉलेज विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीडिया,मार्शल आर्ट्स, जूड़ो कराते, स्पोर्ट्स, सामाजिक गतिविधि आदि कॉलेज के विद्यार्थी सीखेंगे। जल्द ही इसके लिए 19 क्लबों का गठन होगा। विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से कॉलेज में एक्टिविटी क्लब का गठन होगा। इसमें विद्यार्थियों की रुचि का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के जारी आदेश शुक्रवार कॉलेज प्रबंधन को मिला है। विद्यार्थी रुचि अनुसार एक्टिविटी क्लब बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना संपूर्ण प्रस्ताव वित्तीय आवश्यकता और कम से कम 15 सदस्यों की सूची के साथ तैयार कर प्राचार्य को देना होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने 19 क्लबों की सूची जारी की है। विद्यार्थियों की रुचि को देखते हुए इसे कम या ज्यादा किया जा सकता है।

पीजी कॉलेज में एक्टिविटी क्लब के गठन से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरेगी।

आदेश मिला है जल्द गठन होगा

^उच्चशिक्षा विभाग का आदेश शुक्रवार मिला है। आदेश के अनुसार क्लब का गठन होगा। इसमें क्लबों की संख्या कम या ज्यादा हो सकती है।^ -सुमित्रा वास्केल, प्राचार्यपीजी कॉलेज खरगोन

ऐसे होगा सबकुछ

}स्थानीयटेलेंट पूल को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए स्थानीय स्तर पर संभावित क्लबों की सूची नोटिस बोर्ट पर चस्पा होगी।

}इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि क्लब में केवल अंतिम वर्ष के विद्यार्थी हो क्योंकि इससे क्लब संचालित करने में कठिनाई आएगी।

}क्लब का नेतृत्व उस विद्यार्थी को दिया जाएगा जो उत्साही है और सभी को साथ लेकर चलने वाले हो। उनकी जिम्मेदारी व्यावहारिक गतिविधि

यह है उद्देश्य

उद्देश्यविद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना है। साथ ही इससे यह भाव पैदा हो सके कि वे कुछ अलग बन सकते हैं। कॉलेज में एक्टिविटी क्लबों से जिन गतिविधियों का संचालन होगा उसमें एक सार्थक वैल्यू सिस्टम भी विकसित हो पाएगा।

इन क्लबों का होगा गठन

समूह चर्चा, वाद-विवाद, क्रिएटिव राइटिंग, बुक रीडिंग, विभाग के विद्यार्थियों का विषय से संबंधित गतिविधि, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर जागरूकता, भाषा सुधार, साफ-सफाई एवं टूट-फूट मरम्मत, प्रकाशन मीडिया, पर्यावरण चेतना और जागरूकता, आयडिया, इंटरनेट, परफार्मिंग ए‌वं विजुअल आर्ट्स, योग, सामाजिक गतिविधि, मार्शल आर्ट्स, जूडो कराते, स्पोर्ट्स, एथेलेटिक एडवेंचर