- Hindi News
- 10वीं में संस्कृत के पर्चे में 2 बार पूछे आठ प्रश्न, पांच प्रश्न गायब
10वीं में संस्कृत के पर्चे में 2 बार पूछे आठ प्रश्न, पांच प्रश्न गायब
पर्चा हल करने के बाद आपस में चर्चा करते छात्र।
भास्कर संवाददाता| बड़वानी
अर्द्धवार्षिकपरीक्षा में शुक्रवार कक्षा 9वीं 10वीं के प्रश्न पत्रों में गड़बड़ी सामने आई। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 9वीं का विज्ञान 10वीं का संस्कृत का पर्चा हुआ। शासकीय बालक हाईस्कूल की 9वीं कक्षा में 5 प्रश्न आउट सिलेबस पूछे गए। शासकीय बालक हाईस्कूल क्रमांक 3 में 10वीं कक्षा के संस्कृत के पर्चे में आठ प्रश्न दो बार प्रिंट थे। पेपर से पांच प्रश्न का बीच का पृष्ठ गायब था। हालांकि प्रबंधन ने 15 मिनट बाद पूरा पेपर उपलब्ध कराने की बात कही है। हाईस्कूल क्रमांक 3 में 10वीं कक्षा के 57 में से 56 विद्यार्थियों ने संस्कृत का पेपर दिया। पेपर में 5 से 9 नंबर तक प्रश्न का बीच का पृष्ठ गायब था। 10 से 17 नंबर के प्रश्न दो बार प्रिंट थे। 9वीं कक्षा के विज्ञान के पर्चे में एक ही दो बार पूछा गया। दोनों प्रश्नों के अंक अलग-अलग थे। प्रशासकीय बालक हाईस्कूल में 9वीं के विज्ञान के प्रश्न पत्र में 5 प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस पूछे गए थे। शिक्षकों ने दूसरे प्रश्न लिखाकर परीक्षा कराई। इसी तरह उत्कृष्ट स्कूल में 25 पेपर के एक लिफाफे पर संस्कृत लिखा था, लेकिन खाेलने पर लिफाफे से अंग्रेजी के पेपर निकले। प्रबंधन ने अतिरिक्त प्रश्न पत्रों से परीक्षा ली।