- Hindi News
- 12 रेत खदानों की हुई नीलामी जरवाह के लिए नहीं लगी बोली
12 रेत खदानों की हुई नीलामी जरवाह के लिए नहीं लगी बोली
कड़ीसुरक्षा के बीच जिले की 13 काली रेत खदानों की नीलामी शुक्रवार को कलेक्टोरेट में हुई। नीलमी के लिए आए ठेकेदार उनके प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टोरेट आने वाले हर व्यक्ति की तलाशी सेगांव चौक पर ही चेक पोस्ट की जा रही थी। बाहर से आए वाहनों के लिए पार्किंग भी वहीं की गई थी। नीलामी में 12 रेत खदानों की नीलामी 60.13 लाख में हुई जबकि जरवाह की रेत खदान के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। ऐसे में उसकी नीलामी नहीं हो पाई। इस खदान की नीलामी 15 दिसंबर को होगी। जिले की 13 काली रेत खदानों की नीलामी कलेक्टर रवींद्र सिंह के निर्देश पर एडीएम जेके विजयवत एवं खनिज अफसर आरएस उइके ने कराई।
जिला खनिज अफसर ने बताया नीलामी में पिपरी की खदान 4.75 लाख में, मंडवाड़ा की खदान 6.05 लाख में, सिलावद की खदान 3.70 लाख में, एकलबारा की खदान 6.11 लाख में ,दोदवाड़ा (गोई नदी) की खदान 6.35 लाख में, मेहतगांव की खदान 3.75 लाख में, गोई की खदान 7.20 लाख में, भुलगांव डेब नदी की खदान 7.10 लाख में, बकवाड़ी की खदान 7.01 लाख में, अंजड 1 (सोसाड नदी) की खदान 2.81 लाख में, अंजड-2 की खदान 2.65 लाख में , अंजड-3 की खदान 2.65 लाख में नीलाम हुई है।
नबआं कार्यकर्ताओं ने ली आपत्ति
नर्मदाबचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बड़वानी में नीलामी पर आपत्ति ली है। नबआं के कार्यकर्ता भागीरथ कवचे, रणवीर तोमर, कैलाश अवास्या, मीरा ने विज्ञप्ति जारी कर इसे सर्वोच्च अदालत राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के फैसले की अवमानना बताया। उन्होंने कहा 30 अक्टूबर को धार में हुआ अधिग्रहण अवैध है। ऐसे में बड़वानी में नीलामी नहीं होना चाहिए।
वाहनो की चेकि़ग करते पुलिस जवान।