पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर संवाददाता | कसरावद

भास्कर संवाददाता | कसरावद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कसरावद

मांनर्मदा तू है कलयुग की गंगा, दर्शन से तेरे मन हो जाए चंगा.. नर्मदा आन-बान ज्ञान इस धरा की जान है.. भजन गाते श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। शुक्रवार को मुख्य मार्गों से निकली कलश यात्रा का लोगों ने फूल बरसाकर आत्मीय स्वागत किया। गायत्री मंदिर स्थित श्रीनगर कालोनी से सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। शिवाजी मार्ग, कुशवाह मोहल्ला, यादव मोहल्ला, प्राचीन श्री काला डेरा मंदिर, श्रीराम मंदिर में कलश स्थापना की गई। ग्राम रज स्थापित किए। श्रीराम मंदिर में धर्मसभा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश रायली ने की। महेश्वर में 10 फरवरी 2015 को होने वाले हिंदू संगम आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। हिंदू संगम के जिला संयोजक किशोर छटिये कार्यक्रम प्रभारी निखिलेश माहेश्वरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पाटीदार, राजेश बड़ोले, हेमंत सोनी, सुरेंद्र पांचोटिया, नवीन जोशी, दिनेश पाटीदार, संजय पटवा, बलराम कुशवाह, शंकर कुशवाह भी यात्रा में शामिल हुए। वीरेंद्र पावटेवाला ने आभार माना।