- Hindi News
- 25 साल बाद नयानगर को मिली कीचड़ से मुक्ति
25 साल बाद नयानगर को मिली कीचड़ से मुक्ति
नयानगरमें 25 साल बाद कीचड़ से मुक्ति मिली है। ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों की सजगता से 75 फीसदी खरंजा निर्माण होने पर गलियां साफ दिखने लगी हैं।
करीब तीस साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा नयानगर की बसाहट की गई थी। साढ़े तीन हजार आबादी वाले गांव में ग्रामीणों को मुलभूत सुविधाओं के अभाव के साथ ही पूरे साल कीचड़ से सनी राहों से गुजरना पड़ता था। ग्राम पंचायत की सजगता जनप्रतिनिधियों की जागरुकता के चलते यहां पेयजल के लिए 45 लाख लागत की जल आवर्धन योजना द्वारा पेयजल की समस्या को समाप्त किया गया। इसके बाद पंच परमेश्वर योजना के तहत 45 लाख की लागत से गांव की 75 फीसदी गलियों में खरंजा निर्माण कर लोगों को कीचड़ से मुक्ति दिलाई गई। नयानगर के लोगों ने बताया शासन की योजनाओं का लाभ ग्राम को मिला है।
खरंजा निर्माण से गलियां साफ-सुथरी हो गई।
ग्रामीण जागरुक होकर ध्यान दें
^योजनाओंसे आमजन की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है। अब ग्रामीण जागरुक होकर स्वच्छता अभियान पर ध्यान दें ताकि आदर्श गांव बनाया जा सके।^ -पल्लवीकमलेश पटेल, सरपंचग्राम पंचायत बालसमुद
सुविधा