पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल की ड्रेनेज लाइन के लिए आपसी सहमति बनी

अस्पताल की ड्रेनेज लाइन के लिए आपसी सहमति बनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार दोपहर नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इसके पहले कई बार नाली निर्माण के लिए काम शुरू होने के बाद वृंदावन कालोनी के रहवासियों द्वारा आपत्ति लेने के बाद पीडब्लूडी विभाग द्वारा नाली का कार्य बंद कर दिया था। इसके चलते अस्पताल परिसर में गंदा पानी जमा हो रहा था। अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं आसपास के रहवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शुक्रवार को प्रशासन के अफसरों की उपस्थिति में कार्य शुरू कराने पर पुन: कालोनी के रहवासियों ने आपत्ति जताई। एसडीएम अनुकूल जैन मौके पर पहुंचे। कुछ देर चर्चा के बाद अस्पताल का पानी कालोनी के बडे़ पाइप के माध्यम से अंडरग्राउंड नाली बनाए जाने पर सहमति बनी। अस्पताल परिसर बने क्वाटर्स के गंदे पानी को भी बड़े पाइप की अंडरग्राउंड नाली में जोडे़ जाने की बात पर कालोनीवासी सहमत हुए। इसके बाद नाली निर्माण का कार्य शुरू हो सका। इस मौके पर नायब तहसीलदार भागीरथ वाकला, बीएमओ बीएस कनये, राजस्व निरीक्षक राधाकृष्ण सोहनी सहित वृंदावन कालोनी के दिनेश यादव, केशवदेव आर्य, अमृतलाल महाजन, सुधीर श्रीमाली, राजेन्द्र मालवीय आदि उपस्थित थे।

कालोनीवासियों से चर्चा करते एसडीएम अनुकूल जैन।