चुनौती : नई परिषद लंबित समस्याएं हल करे
मूलभूतसुविधाओं लंबित समस्याओं के निराकरण में भाजपा की नई नगर परिषद से उम्मीद बंधी है। नगरवासियों ने डिवाइडर, सड़क, नाली, सफाई, बिजली की समस्या के साथ प्रमुख मार्गों पर हैलोजन लगाने की मांग रखी है।
बीते तीन साल से केंद्रीय स्कूल शुरू किए जाने को हरी झंडी मिलने के बावजूद नगरवासी इंतजार कर रहे हैं। स्वीकृति मिली लेकिन सुविधा नहीं। इसी तरह पोलिटेक्नीक स्कूल की जमीन आंवटन कर दी। निर्माण की दरकार होने से ठंडे बस्ते में मामला पड़ा है।
वार्ड 12 स्थित नाले से हमेशा हादसे का अंदेशा रहता है।
लोगों की यह मांग
>वार्ड 7 के आदित्य महाजन ने बताया बारिश में हर बार पहाड़ी क्षेत्र का पानी घरों में घुसने से परेशानी बढ़ती है।
> वार्ड 9 के संतोष कोली, रमेश पवार ने बताया सार्वजनिक नल सुविधा मिलना चाहिए। नाली सड़क की सुविधा भी नहीं है।
> वार्ड 4 के गणेश रावल, संदीप वर्मा ने कहा सड़क निर्माण नहीं हुआ। अधिकतर व्यापारी रहते हैं। मार्ग खस्ता हाल है।
> आमजन बंटी सेन, सुनील पटेल ने बताया मुख्य मार्गो पर अंधेरा पसरा रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।
यह समस्याएं भी हैं
> वार्ड 12 कुशवाह मोहल्ले में नाले की चौड़ाई अधिक रहने से मवेशी नाले में गिर रहे हैं। वार्डवासी मदन कुशवाह, संतोष कुशवाह, गौरव कुशवाह ने बताया दो दर्जन नाले में दो दर्जन से अधिक मवेशी गिर चुके हैं। इनमें से तीन की मौत होने के बाद जेसीबी से निकाला गया। वार्ड की प्रमुख समस्या सड़क निर्माण भी जरुरी है।
> इंदौर मार्ग स्थित नीले तालाब का गंदा पानी मवेशी पी रहे हैं। इसके अलावा नगर में चारों ओर अतिक्रमण बढ़ रहा है। पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रहवासी कर रहे हैं। यहां डिवाइडर निर्माण का कार्य भी अधूरा पड़ा है। यातायात में सुधार की पहल करते शीघ्र डिवाइडर बनाना चाहिए। यह निर्माण जस का तस है। अर्से से स्लाटर हाउस उसकी जगह स्थानांतरण की मांग लंबित है। स्वच्छता की अलख जगाने के लिए सुलभ शौचालय घरों में निर्माण भी होना चाहिए।