- Hindi News
- पहले योग ध्यान फिर कथा श्रवण लाभ लेंगे श्रद्धालु
पहले योग ध्यान फिर कथा श्रवण लाभ लेंगे श्रद्धालु
कलश यात्रा में गूंजे नर्मदा मैया के जयकारे
भागवतकथा पांडाल में श्रद्धालु पहले योग ध्यान सीखेंगे, इसके बाद कथा श्रवण का लाभ लेंगे। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा समिति द्वारा आयोजित श्रीरामचरित मानस कथा में इस बार श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए योग ध्यान भी सिखाया जाएगा।
लगातार बीस सालों से श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा समिति धार्मिक आयोजनों में आगे रही है। समिति के राजीव सोहनी ने बताया 24 दिसंबर से श्रीराम चरित मानस कथा प्रारंभ होगी। कथा से पहले भव्य शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए कथास्थल पहुंचेगी। आचार्य पं. दुर्गाशंकर तारेजी महाराज द्वारा एक जनवरी तक प्रतिदिन कथा श्रवण कराई जाएगी। दोपहर 12 से 4 बजे तक संगीत के साथ सुमधुर कथा का आयोजन विश्वास जीनिंग परिसर में होगा।
अलसुबहयोगाचार्य देंगे प्रशिक्षण- आयोजनसमिति के लक्ष्मण कुशवाह ने बताया कथा पंडाल में 26 से 30 दिसंबर तक सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक पतंजलि योग शिविर में प्रशिक्षित योगाचार्य द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
किरगांव में भागवत कथा आज से
खामखेड़ा | मुलठानसे तीन किमी दूर किरगांव में श्रीमद भागवत ज्ञानगंगा यज्ञ का आयोजन 13 से शुरू होगा, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। पं. विष्णु पाराशर के मुखारबिंद से कथा का समय सुबह 10 बजे से तीन बजे तक रहेगा।
शोभायात्रा निकालकर करेंगे कलश स्थापना
भगवानपुरा: मांनर्मदा हिंदू संगम को लेकर शुक्रवार को ग्राम धर्मरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कलश स्थापना के लिए शोभायात्रा के लिए आयोजन समिति गठित कर निर्णय लिया गया। शोभायात्रा रविवार दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। तहसील मार्ग से शुरू होकर यात्रा का समापन हनुमान मंदिर परिसर में होगा। मां नर्मदा कलश की स्थापना हनुमान मंदिर में की जाएगी।
कसरावद | विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल ने शुक्रवार शाम 4 बजे कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जिले में 22 दिसंबर को होने वाले हिंदू सम्मेलन में शामिल होने का कार्यकर्ताओं ने आह्वान किया। विहिप जिला संयोजक मनोज वर्मा द्वारा भवानी माता परिसर में आयोजित वाहन रैली से पहले संबोधित किया। उन्होंने कहा देश में गो हत्या बंद कराने, समाज में बढ़ते लव जिहाद पर राेक तथा धर्म परिवर्तन पर पूरी तरह से रोक लगाने की बात कही। युवाओं के माध्यम से नगर गांव में जागरुकता लाई जाएगी। मंदिर परिसर से शुरू हुई बा