पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमिपूजन कर शिविर स्थल पर किया चिह्नांकन

भूमिपूजन कर शिविर स्थल पर किया चिह्नांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर के पहले भूमिपूजन करते अतिथि।

भास्कर संवाददाता| बड़वानी

बंधानमार्ग पर 25 दिसंबर से संघ का शिविर होना है। इसके लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे भूमिपूजन हुआ। जिले में संघ का पहली बार शीत शिविर हो रहा है। इसमें एक हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। भूमिपूजन के बाद शिविर स्थल का निरीक्षण किया। प्रवेश, संघ स्थान, अधिकारी निवास, प्रबंधन पंजीयन कार्यालय, बौद्धिक मंच, अन्नपूर्णा कक्ष, शिक्षक बौद्धिक कक्ष, जल व्यवस्था शिविरार्थियों के निवास के लिए स्थान का चिह्नांकन किया गया। जिला कार्यवाह दीपक शर्मा ने बताया शिविर की सफलता के लिए पूरे जिले में तहसील स्तर पर शुक्रवार से बैठक की जाएगी। इसमें शिविार में आने वाले स्वयंसेवकों की सूची, कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। साथ ही व्यायाम, योग के तहत प्रणाम योग, ताली योग, ओंकार योग, नियुद्ध योग होंगे। कबड्‌डी, रस्सा खेंच प्रतियोगिताएं भी होगी। शिविर गीत स्वयं प्रेरणा से माता की, सेवा व्रत धारा है का अभ्यास शाखाओं पर शुरू हो गया है। इस दौरान संघ के विभाग चालक, जिला प्रचारक, जिला कार्यवाह सहित पदाधिकारी वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।