पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल के लिए खलघाट में 15 को करेंगे प्रदर्शन

रेल के लिए खलघाट में 15 को करेंगे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनमाड़-इंदौररेल लाइन के लिए के लिए मालवा-निमाड़ लोकहित संघर्ष समिति ने 15 दिसंबर को खलघाट में धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। समिति सदस्य मनोहर गोले राजेंद्र चौहान ने शुक्रवार दोपहर 12 मडगांव में प्रेसवार्ता में इसकी गैरराजनीतिक धरना प्रदर्शन की बात कही। प्रदर्शन में 10 हजार लोग शामिल होंगे।

उन्होंने बताया लंबे समय से रेल लाइन की मांग की जा रही है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार को भागीदारी करना है, लेकिन प्रदेश सरकार घनत्व कम केंद्र सरकार से छूट के परेशानी बताकर हिस्सेदारी नहीं दे रही है। इसके चलते मंजूरी के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। श्री गोले ने बताया रेल मंत्रालय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सरकार के उदासीन रवैये से अवगत कराया है। केंद्र सरकार ने रेल लाइन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी नहीं मिलने से कार्य अटका हुआ है। उन्होंने रेल लाइन के लिए संघर्ष कर रहे वरिष्ठ लोगों से चर्चा कर मार्गदर्शन लेने की बात भी कही। आगामी बजट में योजना को शामिल करने पर प्रदर्शन नहीं करने की बात कही। साथ ही बजट में शामिल नहीं करने पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की चेतावनी दी है।

श्री गोले ने बताया रेल लाइन का कार्य शुरू कराने के साथ हम जिले के औद्योगिक विकास के लिए भी प्रदर्शन कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों की उपज के लिए उद्योग भी स्थापित कराना है। नर्मदा जल को सिंचाई पेयजल के लिए खेत घरों तक पहुंचाने राज्य सरकार से अनुदान दिलाना है। समिति का जिले में बिखरी पड़ी पुरातत्व संपदा को सहेज संरक्षित कर पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देना है।

प्रेसवार्ता में धरना प्रदर्शन की जानकारी देते मनोहर गोले राजेंद्र चौहान।

उद्योग स्थापना उद्देश्य