- Hindi News
- बाइक चलाते नाबालिगों को रोका, पालकों को बुलाया
बाइक चलाते नाबालिगों को रोका, पालकों को बुलाया
यातायातपुलिस के संयुक्त अभियान में लगातार चालानी कार्रवाई चल रही है। इसके चलते शुक्रवार कई स्थानों पर कार्रवाई कर चालान काटे। पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों को रोककर वाहन कोतवाली में पहुंचा दिए। यहां से फोन से पालकों को बुलाकर हिदायत के साथ वाहन छोड़े। कई वाहन चालकों ने बहाने भी बनाए। शुक्रवार चालानी कार्रवाई में विभाग ने 56 दोपहिया चारपहिया वाहनों को चालान काटकर 6500 रुपए राशि वसूली। राधा वल्लभ, खंडवा रोड पर चालानी कार्रवाई हुई। राधावल्लभ मार्केट में पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों को रोका। वाहन चालकों को चालान नहीं काटे और वाहन कोतवाली पहुंचाए गए। यहां पालकों को बुलाया गया। पालकों को समझाईश के बाद ही वाहन छोड़े गए।
चालानी कार्रवाई के डर से हेलमेट बिक्री बढ़ी
चालानीकार्रवाई के डर से लोग हेलमेट खरीद रहे हैं। इसके चलतखरीदी भी बढ़ गई है। कुछ दिन पहले 250 रुपए में मिलने वाला हेलमेट अब 350 में मिल रहा है। लोगों ने बताया एक बार रोकने पर पुलिस 440 का चालान काटती है। इससे अच्छा है 350 का हेलमेट पहनकर सफर करे। विशेषज्ञों की माने तो सड़क किनारे बिकने वाले हेलमेट में मापदंड को लेकर आशंका है। आईएसआई ट्रेडमार्क का हेलमेट खरीदने की सलाह दी है।
यातायात पुलिस ने नाबालिग चालकों के वाहनों की जांच की