पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे गुल रही बिजली, मोबाइल की रोशनी में मरीज परिजन

दो घंटे गुल रही बिजली, मोबाइल की रोशनी में मरीज परिजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल में शुक्रवार रात 8.30 बजे से करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। इससे मरीजों और उनके परिजनों ने मोबाइल की लाइट से काम चलाया। भर्ती रोगियों के परिजनों ने नेत्र विभाग खाना खाने के शेड में इमरजेंसी लाइट की मांग भी की। एक्सप्रेस लाइन के बावजूद यहां बार-बार बिजली बंद हो जाती है। बार-बार लाइन बंद होने का कारण एक्सप्रेस लाइन के कनेक्शन का काम अधूरा बताया जा रहा है। स्वास्थ्य अफसर ग्रीड से शॉर्ट सर्किट से परेशानी होना बता रहे हैं।

नेत्र विभाग में भर्ती छोटेलाल पाटीदार डोंगरगांव, कलाबाई हुकुमचंद बरुड़, संगीता जयपाल मिटावल ने बताया रात 8.30 बजे से लाइट गुल है। 10.40 बजे बिजली आई। दवाइयां लेने में परेशानी हो रही है। वॉटर कुलर के पास शेड में बैठे परिजनों ने बताया लाइट के कारण खाना खाने में परेशानी हो रही है। मोबाइल की लाइट से काम चला रहे हैं। हालांकि मेटरनिटी, सर्जिकल, मेडिकल आदि वार्डों में जनरेटर से बिजली सप्लाय किया गया। जबकि इमरजेंसी में भी लाइन बंद हो इसके लिए यहां का कनेक्शन एक्सप्रेस लाइन से जोड़ा गया है। इससे यहां की लाइन बंद नहीं होना चाहिए। लेकिन अस्पताल के कनेक्शन में तकनीकी कमियों के कारण बिजली सप्लाय प्रभावित होता है। करीब एक माह पहले कलेक्टर नीरज दुबे की उपस्थिति में अस्पताल प्रबंधन बिजली कंपनी के अफसर एक्सप्रेस लाइन से लगातार सप्लाय के लिए मीटिंग भी कर चुके हैं। इसमें पर्याप्त बजट नहीं होने की बात भी सामने आई।

वरिष्ठ अफसरों से चर्चा जारी

^एक्सप्रेसलाइन के बारे में वरिष्ठ अफसरों से चर्चा जारी है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए जनरेटर लगाकर बिजली सप्लाय किया जा रहा है। नेत्र विभाग में भी कनेक्शन है। चेक करवाकर जनरेटर से कनेक्ट करवाएंगे। -डॉ.रमेश नीमा, सिविलसर्जन, जिला अस्पताल

तीन माह में दस बार गुल

जिलाअस्पताल प्रबंधन एक्सप्रेस लाइन को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। बैठकों में महज औपचारिकता निभाई जा रही है। पिछले तीन महीने में करीब दस बार बिजली गुल हुई।

जिला अस्पताल के नेत्र वार्ड में मोबाइल की रोशनी में मरीज।

िजला अस्पताल