पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण में 38 अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन कटेगा

निरीक्षण में 38 अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन कटेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेकी स्कूलों में निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन कटेगा। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र ने शुक्रवार 38 शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। दो माह के निरीक्षण के बाद कार्रवाई हुई है। इस दौरान कुछ स्कूल बंद मिले थे।

जिला परियोजना समन्यवक शैलेंद्र कानूडे ने बताया 10 दिसंबर को कसरावद बीआरसी, बीएसी, बीजीसी सीएसी ने 9 प्राथमिक माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें 12 अध्यापक, अतिथि शिक्षक, सहायक शिक्षक, सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। इसमें प्राथमिक स्कूल बैड़ीपुरा, रामपुरा, अवरकच्छ सैटेलाइट, महलपुरा बालक प्राथमिक स्कूल भोपालपुरा बंद मिले। इसी प्रकार झिरन्या ब्लॉक में 5, 9 10 दिसंबर को निरीक्षण किया। इसमें 8 स्कूलों के आठ सहायक अध्यापक, सहायक शिक्षक वर्ग गुरुजी अनुपस्थित मिले। प्राथमिक स्कूल सीताबैड़ी में सहायक शिक्षक वर्ग-3 प्रकाश साकलना 16 जून से अनुपस्थित मिले। प्राथमिक स्कूल मांग्या फाल्या मे गुरुजी गोविंद नागराज 2 दिसंबर से अनुपस्थित रहे। भीकनगांव में 13 नवंबर से 11 दिसंबर तक 17 प्राथमिक स्कूलों के निरीक्षण में 18 शिक्षक नदारद मिले। श्री कानूडे ने सभी प्राचार्यों को अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।