पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली डीएसपी को कोर्ट में पेश किया, तीन दिन की रिमांड

नकली डीएसपी को कोर्ट में पेश किया, तीन दिन की रिमांड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगावांथाने के पोखर में आरक्षक की वर्दी में नकली डीएसपी का रौब झाड़ने वाले युवक को शुक्रवार भीकनगांव कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब तीन दिन में उससे पीली बत्ती की कार के साथ अन्य पूछताछ करेगी। टीआई माताप्रसाद वर्मा ने बताया शुक्रवार दोपहर में नकली डीएसपी बने युवक संतोष मोतीसिंह की तीन दिन की रिमांड मिली है। युवक से कड़ी पूछताछ की जाएगी। इसमें उससे वर्दी खरीदना, पीलीबत्ती खरीदने की जांच होगी। साथ ही पोखर में क्यों और किसके घर रुका था। उसके पास मिले नक्शे में सिगनूर पर टिक (निशान) क्यों लगा था। मामले में मास्टरमाइंड कौन है।

नक्शे में सिगनूर पर निशान मिलने की होगी जांच पोखर से बत्ती लगे वाहन के साथ पकड़ाया था