- Hindi News
- 14 केंद्रों पर 6 हजार देंगे पर्यवेक्षक की परीक्षा
14 केंद्रों पर 6 हजार देंगे पर्यवेक्षक की परीक्षा
महिला एवं बाल विकास विभाग में सीधी भर्ती दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, उड़नदस्ता बनाया
भास्कर संवाददाता|खरगोन
महिलाएवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षकों की सीधी भर्ती के लिए 14 दिसंबर को परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए शहर में 14 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों में करीब 6 हजार परीक्षा शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को पहचान पत्र आवश्यक है। उड़नदस्ता बनाया है। शहर में 14 केंद्रों पर सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे और दूसरा पेपर दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए कलेक्टर नीरज दुबे ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी को को-आर्डिनेटर बनाया है। श्री सोलंकी ने बताया परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर विभाग का पेनकार्ड आदि में से एक जरूरी है जो ऑनलाइन भरा है। इसके अभाव में परीक्षा में बैठने नहीं देंगे। वीक्षक परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल, पेजर, केलकुलेटर आदि प्रतिबंधित है। परीक्षा के लिए उड़नदस्ता बनाया गया है।
इनकेंद्रों पर परीक्षा
सरस्वतीविद्या मंदिर बीटीआई रोड, गर्ल्स कॉलेज, उत्कृष्ट हासे क्रमांक 1, आदित्य विद्या विहार, बाल शिक्षा निकेतन, वैष्णव विद्या मंदिर, गर्ल्स हासे स्कूल क्रमांक 1, देवी अहिल्या हासे स्कूल क्रमांक 2, पीजी कॉलेज, प्रियदर्शनी स्कूल, पॉलीटेक्निक, सुभिषी नर्सिंग, नवीन गर्ल्स स्कूल, देवी रुकमिणी कॉलेज में परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में सरस्वती स्कूल गर्ल्स कॉलेज में परीक्षा होगी।