पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में आज 22 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई होगी

लोक अदालत में आज 22 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिकसेवा प्राधिकरण की शनिवार मेगा लोक अदालत लगेगी। सुबह 10 बजे से न्यायाधीश औपचारिक रूप से शुभारंभ करेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य, शिक्षा, वैवाहिक, मोटर दुर्घटना दावे, बैंक वसूली, मनरेगा आदि से जुड़े 22 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा होगा। राजीनामा योग्य 22503 प्रकरण भी शामिल हैं। कुछ मामलों में पक्षकारों को ब्याज पैनल्टी में भी राहत मिलेगी। जिले में 41 खंडपीठ लगेंगी। सबसे ज्यादा 12 खंडपीठ जिला मुख्यालय पर होंगी। इसमें 7721 मामलों की एकसाथ सुनवाई होगी। कई मामले मौके पर ही निपट जाएंगे।

खंडपीठ में आएंगे प्रकरण

केंद्रप्रकरण न्यायालय राजस्व

खरगोन7721 07 05

महेश्वर 3147 01 01

कसरावद 1902 02 03

भीकनगांव 1458 02 03

सनावद 3021 01 01

बड़वाह 3568 03 03