- Hindi News
- तालाब का बिल पास कराने के बदले ~20 हजार की रिश्वत ले रहा सब इंजीिनयर रंगेहाथों गिरफ्तार
तालाब का बिल पास कराने के बदले ~20 हजार की रिश्वत ले रहा सब इंजीिनयर रंगेहाथों गिरफ्तार
जलसंसाधन विभाग भीकनगांव में पदस्थ सब इंजीनियर सुरेश भालसे को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ खरगोन में पकड़ा। उसे राशि के साथ जैसे ही पकड़ा तो वह दंग रह गया। आरोपी सब इंजीनियर ने तीन करोड़ लागत के तालाब के बिल पास करने की एवज में 68 हजार रुपए की मांग की थी। पहली किश्त के लेनदेन के समय कार्रवाई हुई। लोकायुक्त पुलिस गुरुवार रात को ही यहां गई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे गंगानगर में सब इंजीनियर के निवास पर काजीपुरा के ठेकेदार नौशाद खान जैसे ही एक-एक हजार रुपए के 20 नोट दिए। उसे लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया। खान ने बताया करीब तीन करोड़ लागत का जलाशय था। बिल भुगतान में लंबे समय से परेशान था। गुरुवार शाम 6 बजे लोकायुक्त एसपी को फोन पर शिकायत की। कुछ ही देर में योजना बनाई और रात 11 बजे गोपनीय ढंग से लोकायुक्त टीम शहर पहुंच गई। टीम में निरीक्षक युवराजसिंह चौहान, सुरेंद्र प्रतापसिंह राघव, आशा सेजकर, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक चेतन परिहार, अनिल परिहार शेरसिंह थे। कार्रवाई बाद उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।
सब इंजीनियर ने 17 साल में कई जलाशय सिंचाई विभाग की परियोजनाओं को पूरा कराया है। ताजा मामले से उनके कामों पर सवाल उठे हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल वे 1.39 करोड़ के वेदा पिक अप वियर इगरिया, 61.25 लाख के बोरगांव तालाब 81.95 लाख के सुल्तानपुरा तालाब की लाइनिंग के काम के अलावा 1110.14 लाख लागत का करेली नाला, 215.28 लाख का रतनपुरा तालाब 56.94 लाख का देवलिया तालाब निर्माण संबंधी काम भी देख रहे हैं।
भीकनगांव में जारी हैं जलाशय पिक अपर वियर के काम
{6 फरवरी को सुरतीनगर में डॉ जीपी गुप्ता को ऑपरेशन के नाम पर 2 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा
{ जेके वर्मा पटवारी भगवानपुरा को गंगानगर में भूमि नामांतरण के लिए 2 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा।
{3 मार्च को पटवारी श्रेयस पगारे को खरगोन तहसील परिसर से 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा।
{12 नवंबर को गोगावां पटवारी विनोद बर्वे को नामांतरण मामले में सहयोगी को 7 हजार रिश्वत लेते कार्रवाई।
{20 नवंबर डाक बंगले पर सुनिल बंशीलाल सोनी झिरन्या पटवारी को आठ हजार नामांतरण में पकड़ा।
{12 दिसंबर गंगानगर में सब इंजीनियर सुरेश भालसे को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा।
(लोकायुक्तपुलिस के मुताबिक)
रिश्वत लेते पकड़ने की आठ माह में छठी