- Hindi News
- भीकनगांव थाने से कृषि अफसरों ने बंटवाया खाद
भीकनगांव थाने से कृषि अफसरों ने बंटवाया खाद
हंगामे के बाद पुलिस ने बंटवाया खाद
उमरखलीरोड स्थित मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ कार्यालय परिसर का नजारा बुधवार को बदला-बदला नजर आया। किसानों के साथ महिलाएं भी खाद लेने पहुंची। पुलिस जवानों के साये में किसानों को खाद बांटा गया। विपणन संघ के अफसर-कर्मचारी भी चौकन्ने नजर आए। ऋण पुस्तिका जांचने के बाद खाद दिया गया। पुलिस निगरानी के बीच दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक 180 किसानों को खाद बांटा गया। कुछ किसानों को बैरंग भी लौटना पड़ा। जिला विपणन अधिकारी जीजे भट्ट ने बताया खाद की कमी अब भी है। जाे मिल रहा है, वह बांट रहे हैं। हालांकि मांग के अनुसार खाद लगातार मिल रहा है। पुलिस जवानों की तैनाती पर उन्होंने कहा- मंगलवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई थी। श्री भट्ट ने कहा एक पासबुक पर 2 बोरी यूरिया दिया गया। बुधवार को भी करीब 200 बोरी खाद बांटा गया। क्षेत्र सहायक आर.एस. शर्मा ने कहा 78 मैट्रिक टन यूरिया मिला था। इसमें रायबिड़पुरा, लोनारा, ऊन, गोगावां में 60 मैट्रिक टन भेजा है। शेष 18 टन नकद बांटा है। यहां वितरण के साथ इन केंद्रों की पूर्ति भी करते हैं।
किसान देवीसिंह ने बताया खाद की जरूरत है। इसलिए सुबह से ही यहां गए। दिनभर लाइन में खड़ा रहने से पैरों में सूजन गई है। खाद को लेकर रोजाना विपणन संस्था के चक्कर लगाते हैं। खाना भी नहीं खाया। बैजापुरा के किसान कैलाश खांडे ने बताया 50 किमी से आए हैं। जरूरत 30 बोरी खाद की है, मिला सिर्फ 2 बोरी। दिनभर से पानी तक नहीं पिया। शाम 5 बजे अफसरों के जाने का समय हो जाता है, कल भी खाली हाथ लौटे थे।
मंगलवार को यह बनी थी स्थिति
{ शाम 5 बजे उमरखली रोड स्थित मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ कार्यालय में किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने कहा था- कुछ किसान महिलाओं को 100 रुपए देकर लाइन में लगाकर खाद ले जा रहे हैं। जबकि गोडाउन के अधिकारी जांच-पड़ताल नहीं करते।
{ रात 10 बजे भीकनगांव में रात करीब 10 बजे खाद की कालाबाजारी के शक में किसानों ने मंडी परिसर में खड़े ट्रक (एमपी11ए 7955) निमाड़ जीन के सामने, पेट्रोल पंप के पास से खाद से लदे दो ट्रक पकड़े। तीनों को थाना परिसर पहुंचाया।
कक्षा 8वीं की छात्रा माधुरी चौहान कुकडोल से खाद लेने आई थी। माधुरी ने बताया पिताजी ने कहा था फसल के लिए खाद लेना जरूरी है। स्कूल नहीं गई। सुबह 8 बजे