- Hindi News
- रेलवे क्रासिंग पर कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा
रेलवे क्रासिंग पर कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा
दो घंटे रहा जाम, क्रेन की मदद से हटाया कंटेनर
भास्करसंवाददाता|बलवाड़ा
इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर चोरल रेलवे के गेट पर इंदौर से रहे कंटेनर ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर भी ट्रैक के साइड में फंस गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। एक घंटे बाद क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया गया। बावजूद वाहनों की करीब 3-4 किमी लंबी कतार लगने के कारण यातायात सामान्य होने में करीब डेढ़ घंटा लगा। ग्राम मुख्तयारा निवासी कपिल पिता सुरेश दांगी इंदौर से अपनी मां का इलाज कराकर बाइक से गांव की ओर लौट रहा था। शाम 5.30 बजे चोरल रेलवे क्रासिंग पर कंटेनर एचआर 38-9803 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी मां रामेश्वरी बाई घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कंटेनर पटरी के साइड से नीचे उतर गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थित बनी। 6.30 बजे के क्रेन की मदद से कंटेनर को साइड किया गया।
चोरल रेलवे गेट पर हादसे के बाद ट्रक ट्रैक पर ही फंस गया।