पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना रेलिंग की पुलिया से गिरी वैन, तीन गंभीर

बिना रेलिंग की पुलिया से गिरी वैन, तीन गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-खरगोनमुख्य मार्ग पर स्थित अकबरपुर फाटे के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात साटक नदी पर बनी पुलिया से एक वैन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे वाहन में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 की मदद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार साटक नदी पर बनी पुलिया से रात को इंदौर से खरगोन लौट रही वैन क्र. एमपी09एचडी 9114 अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे सूखी नदी में जा गिरी। नीचे चट्‌टान पर गिरने से वैन में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें बबलू रामकरण प्रजापत निवासी धूपी (हेलापड़ावा) अदनान बोहरा निवासी खरगोन सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से 108 द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिया से नीचे गिरी वैन।