- Hindi News
- प्रेरकों की लापरवाही, सड़क पर बस के इंतजार में घंटों बिताए
प्रेरकों की लापरवाही, सड़क पर बस के इंतजार में घंटों बिताए
राष्ट्रीयपरिवार नियोजन में नसबंदी ऑपरेशन बाद प्रेरकों द्वारा लाई गई महिलाओं को उनके हाल पर छोड़ दिया। परिजनों के साथ महिलाएं सड़क पर घंटोंं बस का इंतजार करती रहीं। प्रेरक महिलाएं नसबंदी के बाद महिलाओं को छोड़कर चली गई।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग में 75 महिलाओं की नसबंदी परिवार नियोजन के तहत की गई। बुधवार को इंदौर मार्ग स्थित अस्पताल के सामने ऑपरेशन के बाद कुछ महिलाएं वाहन नहीं मिलने पर घंटो बस का इंतजार करते हुए बेसुध पड़ी रही। परिजनों ने बताया ऑपरेशन कराने के लिए महिलाओं को अस्पताल साथ लाया जाता है। प्रेरक मानदेय लेकर छोड़ जाती हैं। अस्पताल प्रबंधन को घर तक महिलाओं को छोड़ने की व्यवस्था करना चाहिए। बीएमओ डॉ. चंद्रेश दीक्षित ने बताया प्रेरकों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
अस्पताल के पास सड़क पर बेसुध पड़ी महिलाएं बस का इंतजार करती रहीं।