पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार गांवों में आंधी बारिश से गेहूं और केला फसल जमीन पर बिछी

चार गांवों में आंधी-बारिश से गेहूं और केला फसल जमीन पर बिछी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसहित क्षेत्र में मंगलवार रात हुई बेमौसम बारिश तेज हवा से गेहूं फसल आड़ी पड़ गई। तहसील के चार गांवों में आंधी से गेहूं की फसल बिछ गई। केले की फसल को भी मामूली नुकसान पहुंचा है। किसानों ने राजस्व विभाग को सूचना भेजी है। विभागीय अफसरों ने किसानों को सर्वे करने को कहा है। नगर से करीब एक किमी दूर मंडलेश्वर रोड स्थित किसान आनंदराम यादव के खेत में लगी गेहूं फसल तेज हवा बारिश से आड़ी पड़ गई। श्री यादव ने बताया 10 बीघा क्षेत्र में कई जगह फसलें आड़ी पड़ जाने से नुकसान हुआ है। बेमौसम हुई बारिश से क्षेत्र में गेहूं उत्पादन पर असर पड़ेगा। गेहूं फसल का दाना छोटा हो जाने से उचित दाम मिलने में समस्या आएगी। वहीं तहसीलदार सुदीप मीणा ने बताया तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी, मक्सी, मेलखेड़ी, मोयदा में बेमौसम बारिश तेज हवा चलने से गेहूं फसलें आड़ी पड़ने की सूचना मिली है। राजस्व निरीक्षक पटवारियों को सर्वे के लिए निर्देशित करेंगे।

चनाफसल के फूल गिरे, गिर सकता है उत्पादन

कसरावद| मंगलवाररात अचानक आकाशीय बिजली की चमक गरज के साथ हुई बेमौसम बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। शाम से ही रिमझिम बारिश का दौर चला इसके बाद रात के समय तेज बारिश हुई। बेमौसम बारिश से किसानों ने गेहूं चना फसलों को नुकसानी का अंदेशा जताया। चना फसलों के फूल बारिश से गिर गए। वहीं अधिकांश खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी पड़ गई। किसानों ने उत्पादन पर असर पड़ने की बात कही। नायब तहसीलदार हुकूमसिह निगवाल ने कहा बारिश से नुकसानी जैसी कोई बात नहीं।

काबरीऔर भुलवानिया में फसल खराब

धुलकोट| क्षेत्रमें हुई बेमौसम बारिश ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं फसलों को नुकसान पहुंचा। उल्लेखनीय है कि मंगलवार देरशाम बारिश के साथ चने के बराबर ओले गिरे। ओले के साथ हुई बारिश तेज हवा ने गेहूं चना फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। काबरी निवासी किसान गिलदान कंदला, रामसिंह लखा, कड़क्या बंजारिया मीचा रोला ने बताया डेढ़ एकड़ क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल आड़ी पड़कर नष्ट हो गई। इसके अलावा भुलवानिया में शिवराम गुलाब, खूमसिंह शंकर, अना भलजी छिल्टाराम भाचरिया की खेतों में खड़ी गेहूं फसल आड़ी पड़ गई। किसानों ने फसल नुकसानी पर सहायता राशि की मांग की है। बुधवार को मौसम साफ रहा।

महेश्वर में बारिश हवा से आड़ी पड़ी गेहूं फसल दिखाता किसान।