पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएचडीसी कर्मचारियों ने शोषण का आरोप लगाया

एनएचडीसी कर्मचारियों ने शोषण का आरोप लगाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7300 की बजाय 6100 रु. दे रहे वेतन, दिल्ली भेजी शिकायत

सिटीरिपोर्टर|सनावद

एनएचडीसीके ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन में कार्यरत सफाई कर्मचारी कंपनी और उसके ठेकेदारों के शोषण के शिकार हो रहे हैं। इसके बाद कर्मचारी खुलकर प्रबंधन के सामने खड़े हाे गए हैं। केंद्रीय श्रम आयुक्त दिल्ली और लेबर कमिश्नर भोपाल को भेजी गई शिकायत में कर्मचारियों ने प्रबंधन पर कम वेतन देने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है 7 साल से कंपनी में सेवा दे रहे अधिकांश कर्मचारियों का वेतन 7300 रुपए प्रतिमाह है, लेकिन यह सिर्फ 6100 रुपए ही दिया जा रहा है। विरोध करने पर कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में भेज दिया जाता है।

अपने शिकायती पत्र में प्रबंधन ने केंद्रीय श्रम आयुक्त को स्थिति से अवगत कराया कि हमारी ओर से आपको भेजे गए पत्र के बाद जब आपकी ओर से सवाल जवाब किए गए तो प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बाद कर्मचारियों को और ज्यादा परेशान किया जा रहा है। हमें डरा-धमकाकर अफसरों के सामने खड़ा कर दिया जाता है और कहा जाता है कि ठीक से काम करो नहीं तो तुम्हें हटा देंगे। शिक्षित नहीं होने के कारण हमारा शोषण हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधन और ठेकेदार ने कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं किया तो ओंकारेश्वर डेम के नीचे रात-दिन जल सत्याग्रह कर विराेध दर्ज कराएंगे। उनका कहना है करीब 200 कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से करीब तीन महीने से वेतन भी नहीं दिया गया है।

काम ठेकेदारों को सौंपा है

^कर्मचािरयोंको तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है। सारा काम ठेकेदारों के सुपुर्द है। आउटसोर्स पर होने से हमारा दखल नहीं रहता। एसकेजैन, जीएम ओंकारेश्वर पॉवर स्टेशन