पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगे मोबाइल ले गए चाेर, 5 लाख की चोरी

महंगे मोबाइल ले गए चाेर, 5 लाख की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़ घुसे बदमाश

सिटीरिपोर्टर|सनावद

मंगलवाररात बदमाशों ने बस स्टैंड माता मंदिर के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां दुकान का ताला चटकाकर अंदर घुसे और करीब 5 लाख रुपए कीमत के मोबाइल सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। सुबह जब दुकान संचालक पहुंचा तो घटना का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। वहीं इस मामले को पुलिस संदेह की निगाह से देख रही है, क्योंकि इसी दुकान पर छह माह पहले भी चोरी की वारदात हुई थी। जांच में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी चोरी को संदिग्ध मान रहे थे। इस बार भी चोरी के समय यहां लगे चार में से एक भी सीसीटीवी चालू नहीं हाेना संदेहास्पद माना जा रहा है। यहां से मंहगे मोबाइल ही चोरी होना और कम कीमत वाले मोबाइल छोड़कर जाने के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। आयुष टेलीकॉम संचालक आयुष ऐरन ने दुकान से 5 लाख रुपए के 200 मोबाइल अन्य सामान चोरी होना बताया। जून 14 में भी इसी दुकान में चोरी हुई थी। तब यहां के सीसीटीवी का डीवीआर ही बदमाशों द्वारा चुराने की बात कही गई थी। तब नौ लाख की चोरी हाेना बताई गई थी।

मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करेंगे

^डागस्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मैं अभी बाहर हूं, लेकिन मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे। एमएसजाट, थाना प्रभारी सनावद

पुलिस ने सर्च किए पुरानी चोरी के ईएमआई नंबर

चोरीको संदिग्ध मान रही पुलिस ने पिछली चोरी के दौरान लिए गए ईएमआई नंबर जब सर्चिंग पर डाले तो एक भी मोबाइल अाठ महीने बाद भी एक्टिवेट नहीं होने पर शक और गहरा गया। साथ ही दुकानदार की ओर से भी सिर्फ ताला टूटने की रिपोर्ट लिखाई गई। हालांकि उसने चर्चा में कहा पांच लाख के मोबाइल चोरी हुए हैं।

मामले की जांच के लिए खरगोन से िफंगर प्रिंट एक्सपर्ट डॉग स्क्वायड काे बुलाया गया। दोनों टीमों ने सघनता से छानबीन की, लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। िफंगर प्रिंट एक्सपर्ट तारक कुमार ने बताया ठोस सबूत नहीं मिलें। वहीं डॉग स्क्वायड का डाॅग भी दुकान से कुछ दूरी तक गया और वापस लौट आया।