पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़वाह कसरावद ब्लॉक के अटैचमेंट निरस्त

बड़वाह-कसरावद ब्लॉक के अटैचमेंट निरस्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संयुक्त संचालक ने प्राचार्यों की ली बैठक, दिए निर्देश

भास्करसंवाददाता|बड़वाह

ब्लाॅककी 35 प्रतिशत चयनित उत्कृष्ट शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा इंदौर केके पांडे ने बुधवार को एक बैठक ली। सुबह 11 बजे बीआरसी कार्यालय में हुई बैठक में प्राचार्य जनशिक्षकों ने संस्था शिक्षकों के अटैचमेंट को गुणवत्ता में सुधार कार्यक्रम को बाधक बताया। इस पर संयुक्त संचालक श्री पांडे ने एक्शन लेते हुए जिला कार्यालय में फोन लगाकर बड़वाह कसरावद ब्लाॅक के सारे अटैचमेंट निरस्त कर दिए। निरस्त अटैचमेंट की संख्या क्या है फिलहाल इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन जिला कार्यालय द्वारा इसकी लिस्ट बनाकर जल्द ही आदेश भेज दिया जाएगा।

जेडी की इस कार्रवाई के बाद उन प्राचार्यों ने राहत की सांस की ली है, जिनकी संस्था के शिक्षक अटैचमेंट के नाम पर कहीं और काम कर रहे थे। इसके अलावा श्री पांडे ने दर्ज संख्या के मान से जिन संस्थाओं में शिक्षक अधिक हैं, वहां के शिक्षकों को अन्य शासकीय शालाओं में शैक्षणिक उपयोग के लिए व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। श्री पांडे ने कहा मेपिंग कार्य शत-प्रतिशत पूरा करें। जिन स्कूलों की मैपिंग शत प्रतिशत नहीं हुई है, उनकी सूची जन शिक्षकों देकर इसे जल्द पूरा कराया जाए। बैठक में अपर संचालक लोक शिक्षण विभाग भोपाल के एके दीक्षित,डीपीसी शैलेंद्र कानुड़े एडीपीसी एके डोंगरे उपस्थित थे।

निदानात्मककक्षाओं के लिए बनाएं समूह

विषयविशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को देखते हुए श्री पांडे ने हायर सेकंडरी स्कूलों के समूह बनाकर अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही निदानात्मक कक्षाएं संचालित करने के लिए निर्देशित किया है। इसकी मॉनिटरिंग के निर्देश बीआरसी, बीईओ जनशिक्षकों को दिए हैं। इसके लिए स्कूलों का समूह भी बनाया गया।