महोत्सव के लिए मुनिसंघ का प्रवेश कल
श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नवनिर्मित पंच वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए सान्निध्य प्रदानकर्ता श्रमणाचार्य 108 विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य युवा मुनि प्रमेय सागरजी, प्रशम सागरजी, सुयश सागरजी महाराज का मंगल प्रवेश शुक्रवार सुबह 8 बजे होगा। मुनिसंघ ने मंगलवार दोपहर 1 बजे इंदौर से पद विहार शुरू किया। समाज अध्यक्ष संदीप चौधरी, महोत्सव के मुख्य संयोजक दिनेश जैन, संयोजक मुकेश जैन ने बताया विहार व्यवस्था प्रमुख धीरज जैन, सुनील जैन के नेतृत्व में मुनिसंघ का आहार बुधवार को बाई गांव में, रात्रि विश्राम बलवाड़ा, गुरुवार को आहार बड़वाह रात्रि विश्राम पोदनपुरम में होगा। 13 फरवरी को बाजे-गाजे के साथ जुलूस में समाजजन पहुंचकर मुनिसंघ की अगवानी करेंगे।
नगर प्रवेश के बाद पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला में धर्मसभा सुबह 9 बजे होगी। इसमें महोत्सव के प्रमुख पात्र सौधर्म इंद्र, यज्ञनायक, कुबेर आदि इंद्रों का चयन बोलियां लगाकर किया जाएगा।
वेदियोंमें 11 तीर्थंकर प्रतिमाएं होंगी विराजित
वेदियोंमें 11 तीर्थंकर बाहुबलीजी की प्रतिमा विराजित होंगी। वेदियों को आकर्षक रंगों से चित्रित करने का कार्य पूर्णता की ओर है। प्रतिमाओं का परिमार्जन का कार्य सागर से आई टीम कर रही है। मंडल विधान पूजन के लिए संगीतकार निलेश जैन होंगे। वे अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठाचार्य पं.कुमुद सोनी अजमेर के निर्देशन में कार्य संपन्न कराएंगे। जानकारी महोत्सव के प्रचार संयोजक राजेंद्र जैन ‘महावीर’ ने दी।
प्रतिष्ठा महोत्सव
जैन मंदिर में लगे मुख्य द्वार पर कारीगरों द्वारा नक्काशी की गई।