नपा परिषद में हुई शांति समिति की बैठक
सनावद | आगामी धार्मिक त्योहार, आयोजनों को लेकर बुधवार शाम 5 बजे नगरपालिका परिषद हॉल में शांति समिति की बैठक हुई। प्रत्येक कार्यक्रम बिना व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से हो इसे लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय हुआ कि 13 फरवरी से 7 मार्च तक वसंत पंचमी, नर्मदा जयंती, महाशिवरात्रि पर्व मनाएंगे जाएंगे। इस दौरान सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाएं कैसी हो इस पर शहरवासियों के सुझाव मांगे गए। बसंत पंचमी पर होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम, नर्मदा जयंती पर्व पर वाहनों की आवाजाही व महाशिवरात्रि पर शिवालयों के पास सफाई व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन व नपा अमले ने चर्चा की। बैठक में एसडीएम मधुवंतराव धुर्वे, एसडीओपी निशा रेड्डी, सीएमओ प्रेमकुमार सुमन, तहसीलदार सत्येंद्र बैरवा, टीआई विनोद सोनी, पार्षद, शहरवासी मौजूद थे।