पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादा दादी के साथ मंदिर जा रहे पोते की मौत

दादा-दादी के साथ मंदिर जा रहे पोते की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर आए दिन दुर्घटनाएं बढ़ रही है। रविवार शाम 5.30 बजे अपने दादा-दादी के साथ जयंती माता मंदिर जा रहे पोते की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दादा-दादी और मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इंदौर रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार बाहेती कॉलोनी सनावद निवासी गोविंद पिता गजराजसिंह अपनी प|ी गिरिजाबाई और पोते समर और कान्हा पिता जयपालसिंह पंवार को साथ लेकर जयंती माता मंदिर जा रहे थे। रास्ते में वह सालिया बाबा के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। यहां से रवाना होते ही रोड पर सामने से रहे टवेरा वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 7 साल के समर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोविंदसिंह, गिरिजाबाई और कान्हा को गंभीर चोटें आने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया।

इस बाइक पर परिवार जयंती माता मंदिर जा रहा था।