- Hindi News
- कवि सम्मेलन : संभव है तो देश बचाओ भारत के गद्दारों से...
कवि सम्मेलन : संभव है तो देश बचाओ भारत के गद्दारों से...
कंवरकाॅलोनी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा शनिवार को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। लाफ्टर चैलेंज विनर कोटा राजस्थान के सुरेश अलबेला की कविता हंसते-हंसते जो फांसी वाले तख्तों पर झूल गए.. हनीसिंह तो याद रहा पर भगतसिंह भूल गए पर जमकर तालियां बटोरी।
रात 10.30 बजे शुरू हुए कवि सम्मेलन में अलबेला ने आगे कहा सावरकरजी के चित्र हटे हैं संसद की दीवारों से.. संभव है तो देश बचालो भारत के गद्दारों से..पढ़ा। उन्होंने नेताओं की कथनी और करनी में अंतर पर लोगों को अपने व्यंग्य से खूब गुदगुदाया। कवियत्री फालना राजस्थान ने कहा इबादत कौन करता है इनायत कौन करता है..सभी है लूटने वाले हिफाजत कौन करता है...सभी खिलवाड़ करते हैं मोहब्बत कौन करता है। क्षेत्रीय कवि शिशिर उपाध्याय ने निमाड़ी रचना मर्यादा निसाण पर छे, पानी खतरा के निसाण पर छे पर खूब तालियां बटोरी। सूत्रधार राजू शर्मा ने भी हास्य रचनाएं पेश की। कवि सम्मेलन करीब 2.30 बजे तक चला।
कवि सम्मेलन में रचनाएं पेश करते कवि।
इन्होंने पढ़ी रचनाएं
>वीर रस के कवि भीलवाड़ा राजस्थान के योगेन्द्र शर्मा भीलवाड़ा ने कहा धमकी देकर जो भारत की बंटवारे की बात करे..भारत के गद्दार वही जो भारत मां पर घात करे। आस्तीन में सांप पालना अब हमको स्वीकार नहीं ..और हिंदुस्तान में गद्दारों को जीने का अधिकार नहीं।
> जयपुर के हास्य कवि सुरेंद्र दुबे ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी की शिरकत
कांग्रेसप्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कवि सम्मेलन में शिरकत की। रात 10 बजे वह मंच पर आए। उनके साथ विधायक सचिन यादव, कुलदीपसिंह भाटिया, नपाध्यक्ष रमेशचंद पाटीदार, सचिन बिर्ला, ब्लाक अध्यक्ष डोंगर सिंह खंडाला, नरेंद्र पटेल, विष्णु वर्मा, सुशील छाजेड़, राणा राजेन्द्रसिंह, नीटू सलूजा सहित अन्य कांग्रेसी थे। समिति अध्यक्ष कृष्णगोपाल दांगी, प्रवीण शर्मा ने स्वागत किया। संचालन डॉ. परेश विजयवर्गीय ने किया।