- Hindi News
- 3 डंपर और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, डंप रेत पर कार्रवाई नहीं
3 डंपर और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, डंप रेत पर कार्रवाई नहीं
खनिजविभाग ने रविवार अवैध रेत गिट्टी उत्खनन पर तीन डंपर एक ट्रैक्टर जब्त किए हैं। विभाग का कहना है लगातार अवैध उत्खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, शहर के कई स्थानों पर बालू रेत डंप कर बेची जा रही है। इस संबंध में विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिला खनिज अधिकारी अनित पंड्या ने बताया दोपहर में मेनगांव थाना क्षेत्र के बैड़ियाव में (एमपी 09 जीएस- 8411), (एमपी09सीएस- 1832) (एमपी 35जीए-0457) को जब्त किया है। इसमें एक डंपर में गिट्टी और दो में बालू रेत भरी थी। इसी तरह शहर में काली रेत से भरा ट्रैक्टर एमपी(10एए8431) को भी जब्त किया है।
बिस्टान रोड पर तीन स्थानों पर रोड किनारे खुलेआम बालू रेत बेची जा रही है। सनावद रोड आरटीओ कार्यालय के सामने, डायवर्शन रोड, बावड़ी बस स्टैंड़ और पास लगी बैंक कॉलोनी में बड़ी मात्रा में बालू रेत डंप की है। जबकि नियमानुसार कोई भी विक्रेता रेत का संग्रहण नहीं कर सकता है। शिकायत के बावजूद विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।