पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्काउट से मिलती है अच्छे संस्कारों की नींव बागडे

स्काउट से मिलती है अच्छे संस्कारों की नींव -बागडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्काउटरगाइडर विद्यालयों में दल गठित कर स्काउटिंग आंदोलन से विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनाएं। स्काउटर अच्छे संस्कारों की नींव है। यह बात जिला मुख्य आयुक्त दिगंबर बागडे ने गायत्री वृक्षतीर्थ मेहरजा में जिलास्तरीय स्काउटर गाइडर सेमिनार के समापन पर कही।

अध्यक्षता करते वृक्षतीर्थ संचालक कृष्णराव शर्मा ने स्काउट गाइड द्वारा समाज सेवा और कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया। जिला संगठन अायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया 26 से 28 सितंबर तक बेसिक एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त 17 स्काउटर गाइडर ने दल संचालन प्रबंधन, गाइड का प्रगतिशील प्रशिक्षण क्रमिक विकास, प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति शील्ड प्रतियोगिता आदर्श स्काउट, गाइड दल आदि मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला। श्री द्विवेदी ने बताया राष्ट्रीय स्काउट, गाइड जंबूरी 3 से 9 जनवरी 2015 तक जयपुर राजस्थान में होगा। इसमें सोपान प्रशिक्षित स्काउट गाइड का दल आवंटित कोटे से जिले का चयनित दल शामिल होगा। जिला सचिव शिवराम वाघेला ने भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित ध्वज स्टीकर स्थापना दिवस की जानकारी दी। ग्रुप स्तरीय कार्यक्रम में 2 अक्टूबर 2014 को सर्वधर्म प्रार्थना सभा, 7 से 14 तक स्थापना सप्ताह ध्वज स्टीकर फंड रेजिंग, 19 को स्थानीय आईक, 12 से 18 जनवरी 2015 तक विवेकानंद जन्म शताब्दी, 22 फरवरी को स्काउटिंग आंदोलन के प्रणेता लार्ड बेेडेन पावेल दिवस के रूप में आयोजित होंगे।