पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवती माता मंदिर में 2 अक्टूबर को लगेगा मेला

भगवती माता मंदिर में 2 अक्टूबर को लगेगा मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसे पंद्रह किमी दूर सतपुड़ा पहाड़ी पर विराजित भगवती माता मंदिर में 2 अक्टूबर को मेला लगेगा। 3 अक्टूबर को कन्याभोज एवं गरबा रास का भी आयोजन होगा। रविवार को भगवती श्रद्धा यात्रा का एक जत्था माता के दरबार पहुंचा। जत्थे में शामिल सदस्यों ने माता को चुनरी ओढ़ाकर महाआरती की। संयोजक दीपक सोनी ने बताया जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का यह लगातार तीसरा साल है। नवरात्रि पर्व पर देवीभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को खरगोन, सेंधवा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचे।

2 अक्टूबर से शुरू होने वाले मेले के लिए बिस्टान, देवला, सामरपाट, मोहनपुरा, झगड़ी, देवझिरी के व्यापारियों ग्रामीणों ने तैयारियां की है।

जोगमाता मंदिर में आराधना करती श्रद्धालु महिला।