- Hindi News
- 100 गांवों के 1500 किसानों तक पहुंचा कृषि रथ
100 गांवों के 1500 किसानों तक पहुंचा कृषि रथ
कृषिमहोत्सव के तहत जिले में निकला कृषि क्रांति रथ रविवार को गा वसन से निकलकर ऊन बुजुर्ग, सोनतलाई, गोगावां के कुंडिया, सुरपाला, से गांव के दो मवाड़ा, खामखेड़ा, भीकनगांव के बड़ा सहेजला, चौंडी, अंदड़, अहिरखेड़ा, भगवानपुरा के भग्यापुर, नागरखेड़ी, बागदरी, झिरन्या के पीपरखेड़ नाका, भडलेन, आभापुरी, कसरावद के सेलानी चंदनपुरी, बिठेर, बेसरकुंड, महेश्वर के आशापुर गांवों में भ्रमण किया। यहां किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। अब तक रथ 9 विकासखंडों के 100 गांवों में पहुंच चुका है। विभिन्न विभागों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने करीब 1500 किसानों से संपर्क कर उन्हें कृषि की नई तकनीक एवं नवाचार के साथ योजनाओं की जानकारी दी है। 1300 िकसानों को कृषि साहित्य, 500 किसानों के खेतों के मिट्टी नमूनों का संग्रहण एवं पशुपालन विभाग की ओर से 2950 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।
कृषि महोत्सव के तहत किसानों को दिए गए क्रेडिट कार्ड।